ट्रंप से बहस के बाद एलन मस्क ने अंतरिक्ष कैप्सूल सेवाएं निलंबित करने की दी चेतावनी

Sandesh Wahak Digital Desk: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और स्पेसएक्स (SpaceX) के प्रमुख एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सोशल मीडिया पर हुई बहस के बीच एक बड़ा बयान दिया है। मस्क ने चेतावनी दी है कि वे अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान की सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करना शुरू कर सकते हैं।

मस्क का तीखा जवाब

मामला तब गरमाया जब राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क की कंपनियों स्पेसएक्स और स्टारलिंक को दिए गए सरकारी अनुबंधों में कटौती की बात कही। इसके जवाब में मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, स्पेसएक्स अब अपने ड्रैगन यान की सेवाएं तत्काल निलंबित करना शुरू करेगा।

अंतरिक्ष स्टेशन पर संकट की आशंका

हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मस्क की यह धमकी वास्तव में लागू होगी या नहीं, लेकिन एक बात तय है अंतरिक्ष स्टेशन की गतिविधियों में स्पेसएक्स की भूमिका काफी अहम है। मस्क की कंपनी न केवल अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचाने का काम करती है, बल्कि वहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

Also Read: भारतीय रिज़र्व बैंक ने की रेपो रेट में 0.50% की कटौती, सस्ते होंगे कार-घर समेत सभी तरह के लोन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.