‘धुरंधर’ के बाद फिर रग्ड अवतार में रणवीर सिंह, ‘प्रलय’ में दिखेगा तबाही वाला अंदाज

Bollywood News: ‘धुरंधर’ में अपने दमदार और रग्ड लुक से चर्चा बटोरने के बाद रणवीर सिंह अब फिल्म ‘प्रलय’ में भी इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं।

फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में रणवीर लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सेट से सामने आए विजुअल्स में रणवीर तबाही जैसे माहौल के बीच नजर आ रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी दिखाई देती हैं।

एक तस्वीर में रणवीर के कंधे पर बच्चा नजर आ रहा है, जबकि उनके हाथ में बैग भी है।

रणवीर के इस लुक को देखकर फैंस को ‘धुरंधर’ की याद आ रही है। हालांकि, दोनों फिल्मों के किरदार और कहानी अलग बताई जा रही है।

क्या है ‘प्रलय’ की कहानी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रलय’ मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित सर्वाइवल थ्रिलर है। फिल्म में ऐसे हालात दिखाए जाएंगे, जहां शहर में तबाही के बीच लोगों के सामने अपनी जान और अस्तित्व बचाने की चुनौती खड़ी हो जाती है।

फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट में अभिनेता के साथ-साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हैं।

हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी और रणवीर के किरदार से जुड़ी कई अहम जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं।

पहली बार साथ दिखेंगे रणवीर और कल्याणी

‘प्रलय’ में रणवीर सिंह के साथ मलयालम अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी। हाल ही में ‘लोकाह: चैप्टर 1-चंद्रा’ को लेकर कल्याणी चर्चा में रही हैं।

रणवीर और कल्याणी की यह पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। फिल्म की आधिकारिक रिलीज और कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन रणवीर के सेट से सामने आए लुक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

Also Read: चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ बताने पर नोरा फतेही के खिलाफ 3 करोड़ की मानहानि का केस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.