रोहित-विराट के बाद एक और दिग्गज ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Sandesh Wahak Digital Desk: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

Glenn Maxwell Retirement

2023 वनडे वर्ल्ड कप के हीरो रहे मैक्सवेल ने 149 वनडे मैचों में 3390 रन, 4 शतक और 23 अर्धशतक बनाए। उन्होंने अपने फैसले के पीछे लगातार बढ़ती शारीरिक चुनौतियों और भविष्य की रणनीति को वजह बताया।


चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बना रिटायरमेंट का मन

मैक्सवेल ने कहा कि उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास का मन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरुआती मुकाबलों के दौरान ही बना लिया था। उन्होंने बताया,

“मैंने शायद चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ शुरुआती मैचों के बाद रिटायरमेंट लेने का मन बना लिया था। लाहौर में खेले गए पहले मैच की हार्ड आउटफील्ड ने मुझे शारीरिक रूप से परेशान किया।”


2023 वर्ल्ड कप की यादगार पारी बनी शरीर के लिए चुनौती

मैक्सवेल ने उस ऐतिहासिक पारी को भी याद किया, जो उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी।

“50 ओवर तक गीले और फिसलन भरे आउटफील्ड पर फील्डिंग करना बेहद मुश्किल था। मेरा शरीर वैसा रिस्पॉन्स नहीं दे रहा था, जैसा मैं चाहता था। उस मैच के बाद मुझे अहसास हुआ कि वनडे क्रिकेट की मौजूदा मांगें मेरे शरीर के लिए बहुत ज्यादा हैं।”


2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर लिया फैसला

मैक्सवेल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन जॉर्ज बेली से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया।

“मैंने बेली से बात की और कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं 2027 वर्ल्ड कप तक खेल पाऊंगा। अब समय है कि मेरी जगह किसी और खिलाड़ी को तैयार किया जाए। मैं अपनी टीम के भविष्य को लेकर जिम्मेदारी महसूस करता हूं।”


आईपीएल में चोट और फॉर्म भी बने कारण

ग्लेन मैक्सवेल IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इससे पहले उन्होंने 6 पारियों में महज 48 रन बनाए थे।
उन्होंने कहा,

“मैं अपने निजी स्वार्थ के लिए सिर्फ कुछ सीरीज खेलना नहीं चाहता। अगर मैं 100 प्रतिशत नहीं दे सकता, तो टीम के लिए भी सही नहीं है कि मैं खेलता रहूं।”


अब T20 और घरेलू क्रिकेट पर फोकस

हालांकि मैक्सवेल ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या बिग बैश लीग से कब संन्यास लेंगे।

फिलहाल, वह टी20 फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे और ऑस्ट्रेलिया की 2026 टी20 वर्ल्ड कप योजना का हिस्सा बने रह सकते हैं।

Also Read: VIDEO: वर्ल्ड चैंपियन D Gukesh ने महान मैग्नस कार्लसन को हराया, गुस्से में खिलाड़ी ने दे मारा चेस बोर्ड पर हाथ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.