शाहरुख के बाद अक्षय कुमार को झटका, ‘वेलकम टू द जंगल’ की दुबई शूटिंग रद्द, जानें क्या है वजह

शाहरुख के बाद दुबई में अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग कैंसिल, अब मुंबई में बनेगा दुबई का सेट

Sandesh Wahak Digital Desk: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग पर भी दिखने लगा है।

पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की दुबई शूटिंग रद्द हुई और अब अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल का दुबई शेड्यूल भी कैंसिल कर दिया गया है।

दरअसल, फिल्म का एक बड़ा और ग्लैमरस गाना दुबई में शूट होना था, जिसमें पूरी स्टारकास्ट शामिल थी। लेकिन अमेरिका-ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए मेकर्स ने शूटिंग को दुबई से हटाने का फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, दुबई में शूटिंग को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन कास्ट और क्रू की सुरक्षा को देखते हुए रिस्क न लेने का निर्णय लिया गया।

यही वजह है कि ‘वेलकम 3’ के गाने की शूटिंग फिलहाल दुबई में नहीं होगी।

Movie Welcome To The Jungle

पूरी स्टारकास्ट की डेट्स बनी चुनौती

इस गाने में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, श्रेयस तलपड़े समेत कई कलाकार शामिल हैं।

इतने बड़े कलाकारों की दोबारा डेट्स मिलना मुश्किल था, इसलिए शूट कैंसिल करने की बजाय लोकेशन बदलने का फैसला लिया गया।

मुंबई में बनेगा दुबई

अब मेकर्स मुंबई में ही दुबई का भव्य सेट तैयार करेंगे। जानकारी के मुताबिक, माध आइलैंड, गोल्डन टोबैको स्टूडियो और गोरेगांव फिल्म सिटी में बड़े सेट लगाए जाएंगे, जहां नाइट क्लब, कसीनो और प्राइवेट जेट जैसे लोकेशंस को रीक्रिएट किया जाएगा।

डायरेक्टर अहमद खान और प्रोड्यूसर फिरोज ए नाडियाडवाला इस गाने को बेहद ग्लैमरस अंदाज में शूट करना चाहते हैं, जिसमें अमीरों की शानदार लाइफस्टाइल दिखाई जाएगी। गाने की शूटिंग 15 अप्रैल से मुंबई में शुरू होने की उम्मीद है।

फिलहाल, ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Also Read: Prakash Raj Mother Death: प्रकाश राज की मां का निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस, बंगलूरू में होगा अंतिम संस्कार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.