विमान से चंद मीटर की दूरी पर एयर इंडिया की बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल-3 (T3) पर मंगलवार (28 अक्टूबर) सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एअर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग सेवा प्रदाता कंपनी AI SATS की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना बे नंबर 32 के पास हुई, जो विमान से सिर्फ कुछ ही मीटर की दूरी पर था।

राहत की बात यह रही कि जिस समय बस में आग लगी, उस वक्त बस में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने या आसपास खड़े किसी भी विमान को नुकसान पहुँचने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हलचल ज़रूर मच गई थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। इसका टर्मिनल-3 (T3) दुनिया के सबसे बड़े टर्मिनलों में से एक है, जो प्रतिवर्ष लगभग 40 मिलियन यात्रियों को सेवा प्रदान करता है और यहाँ से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानें संचालित होती हैं।

Also Read: फखरुल उलूम मदरसे में विवाद गहराया: प्रबंधक पक्ष बोला – रजिस्ट्रार को नहीं है हस्तक्षेप का अधिकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.