आकाश आनंद की फिर बसपा में वापसी, मायावती ने दोबारा बनाया राष्ट्रीय संयोजक

Akash Anand: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में फिर वापसी कराई है। उन्होंने आकाश आनंद को दोबारा बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। मायावती ने कहा कि काफी सोच-विचार के बाद पार्टी और मूवमेंट के हित में आकाश आनंद को फिर यह जिम्मेदारी दी जा रही है।

मायावती ने उम्मीद जताई कि आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद अब पार्टी में सब कुछ ठीक और सुचारू रूप से चलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी संगठन में बार-बार बदलाव करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

मायावती ने कहा, काफी कुछ आकाश पर निर्भर

मायावती ने कहा कि पार्टी में आगे सब कुछ ठीक ढंग से चलना काफी हद तक आकाश आनंद पर भी निर्भर करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह पार्टी की जिम्मेदारी को ठीक से निभाएंगे।

बसपा सुप्रीमो के मुताबिक, आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर ईशान आनंद और अन्य नेताओं ने अपनी सहमति दी थी। इसके बाद उन्हें दोबारा पार्टी में काम करने का मौका दिया गया है।

मायावती ने की आकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना

मायावती ने कहा कि वह आकाश आनंद के राजनीतिक उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। आकाश आनंद की दोबारा जिम्मेदारी ऐसे समय में हुई है, जब बसपा संगठन में बदलाव और पार्टी की आगे की राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Also Read: Barabanki News: पूरे मुल्क और दुनिया में अमन-चैन कुरानी शिक्षाओं पर अमल करने से ही संभव- मुफ्ती जहीरुल इस्लाम कासमी 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.