BSP में फिर किनारे हुए आकाश आनंद! छोटे भाई ईशान को मायावती ने सौंपी 15 राज्यों की जिम्मेदारी

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) में संगठन को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। मायावती (Mayawati) ने अपने भतीजे और आकाश आनंद (Akash Anand) के छोटे भाई ईशान आनंद (Ishan Anand) को करीब 15 राज्यों में पार्टी के कामकाज की समीक्षा की जिम्मेदारी दी है। वहीं, संगठन में आकाश आनंद को फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं मिली है।

ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर प्रभारी (Chief Sector In-charge) बनाया गया है। वह इन राज्यों में BSP की संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट अपने पिता और BSP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को सौंपेंगे।

Akash Anand ने फिर बदला सोशल मीडिया बायो

ईशान को जिम्मेदारी मिलने के बीच आकाश आनंद का बदला हुआ सोशल मीडिया बायो भी चर्चा में है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने बायो से ‘नेशनल कन्वीनर’ पद हटाकर खुद को ‘BSP Worker’ बताया था। अब उन्होंने इसमें भी बदलाव करते हुए सिर्फ ‘BSP Supporter’ लिखा है।

पार्टी के नए संगठनात्मक बदलाव में आकाश आनंद का नाम किसी पद या जिम्मेदारी में नहीं है। ऐसे में उनके बायो में लगातार हो रहे बदलाव को उनकी पार्टी में बदलती भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि, Akash Anand ने BSP छोड़ने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए केवल सोशल मीडिया बायो के आधार पर उनके पार्टी से अलग होने की पुष्टि नहीं की जा सकती। दूसरी ओर, ईशान आनंद (Ishan Anand) को करीब 15 राज्यों की जिम्मेदारी मिलना संगठन में उनकी बढ़ती भूमिका का संकेत माना जा रहा है।

Also Read: युवा आंदोलनों के राजनीतिकरण पर मायावती ने जताई चिंता, कार्यकर्ताओं को दी दूर रहने की सलाह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.