अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- पेपर लीक ने बर्बाद कर दिया युवाओं का भविष्य

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भरोसा तोड़ा है और सरकार इस पूरे मामले में संवेदनहीन बनी हुई है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि जिन छात्रों की मौत हुई, उनके प्रति सरकार ने संवेदना तक व्यक्त नहीं की। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर बैठे छात्रों की बात सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया, जिसकी वह निंदा करते हैं।

पेपर लीक और रोजगार को लेकर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। उनका आरोप था कि उत्तर प्रदेश में 20 से अधिक भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, लेकिन अब तक दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियां नहीं देना चाहती और आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि युवाओं को समय पर रोजगार मिला होता, तो उन्हें सड़कों पर उतरकर आंदोलन नहीं करना पड़ता।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का भी किया जिक्र

सपा प्रमुख ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का उल्लेख करते हुए भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के शासन में कुछ भी सुरक्षित नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के युवा सांसद जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलेंगे और उन्हें भरोसा दिलाएंगे कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

Also Read: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन हुआ उग्र, कनॉट प्लेस समेत कई जगहों पर पथराव और तोड़फो 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.