कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने पहली बार की शिरकत
Alia Bhatt Cannes: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस साल 78वें कान फिल्म महोत्सव में शिरकत की। यह आलिया का इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समारोह में पहला रेड कार्पेट वॉक था, जिसमें उन्होंने अपने स्टाइल और लुक से सबका ध्यान खींचा।
इस खास मौके पर आलिया ने ‘शिआपरेली हाउट काउचर’ का एक शानदार गाउन पहना, जिसे खूबसूरत बारीक फूलों की कढ़ाई से सजाया गया था। उन्होंने अपने लुक को बेहद सटल और एलीगेंट रखा, मिनिमल मेकअप और एक खूबसूरत हेयर बन के साथ। आलिया ने अपने इस खास पल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा कीं और कैप्शन में लिखा, “Hello, Cannes”। उन्होंने इस पोस्ट में लोरियल पेरिस को टैग किया, जो उनके इस समारोह में शामिल होने का मुख्य कारण रहा।
गौरतलब है कि आलिया भट्ट लोरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं और यह प्रतिष्ठित ब्यूटी ब्रांड इस साल कान में अपनी 28वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर आलिया की मौजूदगी ने न सिर्फ भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दी, बल्कि भारतीय फैशन को भी बखूबी पेश किया।
Also Read: War 2 की कहानी बेहद दमदार और भावनात्मक है: अयान मुखर्जी

