कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का हिस्सा बनेंगी आलिया भट्ट, अटकलों पर लगी विराम
Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अब आधिकारिक तौर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का हिस्सा बनने जा रही हैं। शुक्रवार सुबह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें जाते हुए देखा गया, जिससे उनके कान्स डेब्यू की खबरों को और हवा मिली। अब खुद आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए इन अटकलों पर विराम लगाते हुए पुष्टि कर दी है।
एयरपोर्ट पर आलिया एक बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट टैंक टॉप, ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र और बैगी ब्लू जींस पहनी हुई थी। काले सनग्लासेस और खुले बालों के साथ उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था।
लोरियल पेरिस की ओर से करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
आलिया इस साल कान्स में लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में रेड कारपेट पर चलेंगी। जैसे ही उनकी एयरपोर्ट से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आईं, फैन्स का उत्साह देखने लायक था। एक यूज़र ने तो कमेंट किया, जिस रानी का इंतज़ार था, वो आखिरकार आ गईं।
इंस्टाग्राम स्टोरी से की पुष्टि
अपने डेब्यू की पुष्टि करते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो साझा की जिसमें उनका गुच्ची ट्रैवल बैग दिख रहा था। बैग में एक सेल्फ-हेल्प बुक “Atomic Habits”, मेकअप से भरा एक पाउच (जिस पर लिखा था “I’m worth it”) भी दिखाई दे रहा था। उन्होंने फोटो के साथ लिखा- चलते हैं…
Also Read: War 2 की कहानी बेहद दमदार और भावनात्मक है

