इलाज के इंतजार में मासूम ने तोड़ा दम, जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 2 साल के मासूम आर्यन की मौत इलाज के अभाव में हो गई। घटना जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर की है, जहां गंभीर हालत में पहुंचे बच्चे को वक्त पर इलाज और ऑक्सीजन नहीं मिल सकी।

पिता करता रहा गुहार, डॉक्टर बने रहे बेरुख

मासूम के पिता शाहरुख का आरोप है कि वो बार-बार ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से ऑक्सीजन देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। आखिरकार, आर्यन ने पिता की आंखों के सामने दम तोड़ दिया। पिता के मुताबिक, वो अपने जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए मिन्नतें करता रहा लेकिन स्टाफ की लापरवाही ने उसकी दुनिया उजाड़ दी।

स्थानीय लोगों और प्रधान संघ ने भी लगाए आरोप

घटना के वक्त अस्पताल में मौजूद प्रधान संघ के अध्यक्ष नादिमुद्दीन ने भी लापरवाही की पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टर की गैरमौजूदगी के चलते बच्चा जिंदगी की जंग हार गया। दूसरी ओर, CMS पीके सिंह का कहना है कि डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद थे और बच्चा ब्राड डेड लाया गया था। उन्होंने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया और कहा कि मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल, यह मामला जांच के दायरे में है कि आखिर चूक कहां हुई। लेकिन एक बाप ने अपना बच्चा खो दिया, और जिसने भी उसे तड़पते देखा, वो खुद को रोने से नहीं रोक पाया।

Also Read: डॉ. रोहिणी बनाम चंद्रशेखर आज़ाद: रिश्तों से उठे विवाद ने पकड़ा कानूनी मोड़, सोशल मीडिया पर खुला वार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.