अनंत नगर योजना: LDA ने शुरू की प्लॉट लॉटरी, पहले चरण में 334 प्लॉटों का होगा आवंटन

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की बहुप्रतीक्षित अनंत नगर आवासीय योजना की लॉटरी प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले प्लॉट के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों की लॉटरी निकाली गई। यह प्रक्रिया राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में सुबह से शुरू हुई, जहां कुल 334 भूखंडों के लिए लॉटरी निकाली जा रही है।

एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने जानकारी दी कि 13031 आवेदकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए लॉटरी प्रक्रिया को आवेदकों की मौजूदगी में कराया जा रहा है, साथ ही इसे LDA के यूट्यूब चैनल पर लाइव भी प्रसारित किया जा रहा है।

किस दिन किस वर्ग के लिए निकलेगी लॉटरी?

एलडीए के अनुसार लॉटरी प्रक्रिया चार दिन तक चलेगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रफल और श्रेणियों के भूखंडों का आवंटन होगा।

11 जून: 112.5 वर्गमीटर के भूखंड – आरक्षित वर्ग के लिए

12 जून: 162 वर्गमीटर के भूखंड

13 जून: 200, 288 और 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले भूखंड

इस लॉटरी में जिन भूखंडों का आवंटन होना है, उनमें शामिल हैं:

112.5 वर्गमीटर के 121 प्लॉट

162 वर्गमीटर के 39 प्लॉट

200 वर्गमीटर के 50 प्लॉट

288 वर्गमीटर के 105 प्लॉट

450 वर्गमीटर के 19 प्लॉट

डेढ़ लाख लोगों की बसावट का खाका

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अनंत नगर योजना को करीब 785 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। यह योजना भविष्य में करीब डेढ़ लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराने की क्षमता रखती है। इस योजना में शामिल हैं:

2,100 आवासीय भूखंड

120 व्यवसायिक भूखंड

60 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट

10,000 से अधिक फ्लैट्स, जिनमें ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के लिए 5000 भवन प्रस्तावित हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी यहां निर्माण कार्य किया जाएगा, जिससे 25,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

क्या है मूल्य और भुगतान की प्रक्रिया?

  • आवासीय प्लॉट का मूल्य 4100 रुपये प्रति वर्गमीटर तय किया गया है
  • फ्री होल्ड और रजिस्ट्री शुल्क अलग से देय होगा
  • व्यवसायिक भूखंडों का मूल्य 7000 रुपये प्रति वर्गमीटर रखा गया है

दूसरे चरण के लिए आवेदन जुलाई में

LDA अधिकारियों के मुताबिक, लॉटरी के तहत प्रथम चरण के आवंटन पत्र बांटने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में दूसरे चरण के लिए आवेदन खोले जाएंगे। इस फेज में करीब 600 भूखंड शामिल होंगे, जिनमें आवासीय और व्यवसायिक दोनों प्रकार के प्लॉट उपलब्ध होंगे।

Also Read: आयुष्मान योजना में 10 करोड़ का घोटाला, आप सांसद संजय सिंह ने पेश किए सबूत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.