Apple का पहला Foldable iPhone! लीक वीडियो में सामने आई डिजाइन और फीचर्स की डिटेल
Apple Foldable iPhone: एप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब इसका एक कॉन्सेप्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो में फोन के डिजाइन से लेकर डिस्प्ले और कैमरा सेटअप तक कई अहम जानकारियां दिखाई गई हैं।
हालांकि, Apple ने अभी तक इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लीक हुए वीडियो में फोन को iPhone Ultra (iPhone Ultra) के नाम से दिखाया गया है और इसका डिजाइन काफी हद तक Samsung Galaxy Z Fold 8 (Samsung Galaxy Z Fold 8) जैसा नजर आता है।
लीक वीडियो में दिखा Foldable iPhone का डिजाइन
टिप्स्टर Your Tech Guy ने X पर करीब 56 सेकेंड का कॉन्सेप्ट वीडियो शेयर किया है। इसमें फोन के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप नजर आता है। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन Samsung के फोल्डेबल फोन से मिलता-जुलता है, हालांकि यहां कैमरों को हॉरिजोन्टल तरीके से रखा गया है।
फोन में राउंडेड कॉर्नर और फ्रंट पर बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले दिखाया गया है। वीडियो के मुताबिक, इसमें अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, यानी स्क्रीन पर अलग से कैमरा कटआउट दिखाई नहीं देगा।
7.8 इंच की स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट
लीक के अनुसार, Apple Foldable iPhone में 7.8 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है। खास बात यह है कि वीडियो में स्क्रीन पर क्रीज नहीं होने का दावा किया गया है। हिंज को भी इस तरह दिखाया गया है कि फोन बंद होने पर दोनों हिस्सों के बीच गैप नजर नहीं आता।
फोन में A20 Pro (A20 Pro) चिपसेट और डुअल बैटरी सेल दिए जाने की बात कही गई है। नीचे USB Type-C पोर्ट के साथ स्पीकर्स भी दिखाई देते हैं।
9 सितंबर को लॉन्च होने की चर्चा
Apple की ओर से अभी Foldable iPhone के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को होने वाले संभावित Apple Event में कंपनी अपने नए iPhone मॉडल पेश कर सकती है।
इसी इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ फोल्डेबल iPhone को भी पेश किए जाने की चर्चा है। हालांकि, फिलहाल इन जानकारियों को लीक और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
Also Read: आपके X पोस्ट को क्यों और किसके कहने पर हटाया गया, अब यूजर्स को मिलेगी पूरी जानकारी

