Champions Trophy 2025: चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान, चैंपियंस ट्रॉफी में छावनी बनेंगे पाकिस्तान के स्टेडियम

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है. टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की तरफ से तीन स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है.

Champions Trophy 2025

कड़े सुरक्षा इंतजामों के तहत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैचों के लिए पाकिस्तान सेना और रेंजर्स को तैनात किया जाएगा. पाकिस्तान साल 1996 के बाद किसी ICC इवेंट की मेजबानी कर रहा है, जिसके चलते वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स को तैनात करने के लिए मंजूरी संघीय कैबिनेट से मिल गई है. यह फैसला गृह मंत्रालय के अनुरोध के बाद लिया गया.

आपको बता दें कि पाकिस्तान सेना को अनुच्छेद 245 के तहत तैनात किया जाएगा.

दरअसल, पहले सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कुल 12,664 अधिकारी तैनात होंगे. इनमें से 7,618 अधिकारी लाहौर में तैनात रहेंगे. जबकि 4,535 अधिकारी रावलपिंडी में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे. इसके अलावा स्लेशल ब्रांच के 411 अधिकारी ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाएंगे.

आपको बता दें कि तीन स्तरीय सुरक्षा में पुलिस, सेना और रेंजर्स शामिल होंगे. टूर्नामेंट के मुकाबलों के लिए पाकिस्तान के स्टेडियम मानिए छावनी में तब्दील हो जाएंगे.

19 फरवरी से होगी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत

Champions Trophy 2025

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी. पाकिस्तान की मेजबानी वाले होने वाले टूर्नामेंट में भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा. भारत के अलावा बाकी सभी टीमें पाकिस्तान की मेजबानी में खेलेंगी.

जबकि पाकिस्तान के अंदर टूर्नामेंट के मुकाबले लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे. पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा. फिर टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया मैदान पर होगी, जिसकी भिड़ंत बांग्लादेश से होगी. यह मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा.

23 फरवरी को होगी भारत-पाक की भिड़ंत

Champions Trophy 2025

चैंपियंस ट्र्रॉफी में फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों के मुकाबले 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा. आपको बता दें कि इस मुकाबले के लिए सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं.

Also Read: SA20 2025: चैंपियन MI पर पैसों की बारिश, नंबर 3 की प्राइज मनी PSL विनर से ज्यादा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.