Asia Cup 2025: भारत को ट्रॉफी देने के लिए मोहसिन नकवी कराएंगे सेरेमनी

Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक ट्रॉफी प्राप्त नहीं कर पाई है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अब इस मामले को सुलझाने का बड़ा कदम उठाया है।

उन्होंने 10 नवंबर को दुबई में टीम इंडिया के लिए एक औपचारिक समारोह आयोजित करने का ऐलान किया है, जिसमें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम के अलावा BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी शामिल होंगे।

Asia Cup 2025

मोहसिन नकवी का बयान

कराची में मीडिया से बातचीत में नकवी ने बताया कि ACC ने BCCI को सूचित किया है कि भारत को ट्रॉफी सौंपने के लिए 10 नवंबर को दुबई में सेरेमनी आयोजित की जा सकती है।

उन्होंने कहा, “अपने कप्तान और खिलाड़ियों को लेकर आएं और मुझसे ट्रॉफी प्राप्त करें। हम इसे औपचारिक रूप से सौंपना चाहते हैं।”

बॉर्डर विवाद के बाद बढ़ा तनाव

पिछले महीने पाकिस्तान और भारत के बीच हुए एशिया कप फाइनल के बाद ट्रॉफी को लेकर अफरा-तफरी देखी गई थी।

BCCI लगातार ACC और ICC के माध्यम से ट्रॉफी लेने की प्रक्रिया पर बातचीत कर रहा था। इस विवाद के बाद अब नकवी व्यक्तिगत रूप से ट्रॉफी सौंपने की पहल कर रहे हैं।

आईसीसी बैठक में उठ सकता है मुद्दा

इस बीच BCCI आईसीसी और ACC की आगामी बैठकों में ट्रॉफी विवाद को भी उठाने पर विचार कर रहा है। ICC बोर्ड की बैठक 4 से 7 नवंबर तक दुबई में आयोजित होगी, जहां यह मामला भी चर्चा में आ सकता है।

एशिया कप की ट्रॉफी फिलहाल ACC मुख्यालय में रखी हुई है। 10 नवंबर की सेरेमनी के बाद ही टीम इंडिया इसे औपचारिक रूप से प्राप्त करेगी।

Also Read: IND vs AUS: क्या खत्म हो गया विराट कोहली का करियर? कभी भी ले सकते हैं संन्यास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.