बार एसोसिएशन कैसरगंज ने दिवंगत अधिवक्ता लल्लू सिंह के परिवार को दी आर्थिक सहायता

कैसरगंज: बार एसोसिएशन कैसरगंज ने दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता लल्लू सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता और संवेदना पत्र सौंपा। बार एसोसिएशन के महामंत्री अजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार यादव और अन्य अधिवक्ताओं ने लल्लू सिंह के घर जाकर उनके बड़े पुत्र अजय सिंह और अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनकी धर्मपत्नी को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक और शोक संवेदना पत्र भेंट किया।

इस मौके पर महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि लल्लू सिंह का असामयिक निधन हम सभी के लिए बेहद दुखद है। वह न केवल एक वरिष्ठ अधिवक्ता थे, बल्कि बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य भी थे। हम सभी परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान हो।

Also Read: पंचायत चुनाव से पहले सपा में घमासान, मेरठ में जिलाध्यक्ष ने अपने ही नेताओं को बताया चोर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.