Delhi: आज CM पद छोड़ेंगी आतिशी, राजभवन में उपराज्यपाल को सौंपेंगी इस्तीफा
Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री आतिशी आज दिल्ली में सीएम पद से इस्तीफा देंगी। वह सुबह राजभवन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा उन्हें सौंपेंगी। शनिवार को आए चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के 48 और आम आदमी पार्टी 22 सीटें मिली है।
तो वहीं दूसरी ओर रविवार शाम दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सभी जीते हुए विधायकों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में शपथग्रहण की संभावना है। दिल्ली में जीत के बाद बीजेपी के खेमे में जश्न का माहौल है। हरियाणा भवन में नायब सिंह सैनी जलेबी पार्टी करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जलेबियां बनाई जा रही हैं।
बता दें कि आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को 3500 से ज्यादा वोटों से हराया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट पर अपनी जीत दर्ज की है। इस जीत से पार्टी को बीजेपी बहुमत वाली विधानसभा में अपनी आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का मौका मिलेगा।
जबकि आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गए। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं। मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। सौरभ भारद्वाज भी ग्रेटर कैलाश से चुनाव हार गए।
Also Read: सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत, कई घायल

