Lucknow News: मंत्री आवास के पास आत्मदाह की कोशिश, अलीगढ़ से आया था पीड़ित
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। यह घटना मंत्री आवास के पास विक्रमादित्य मार्ग चौराहे पर दोपहर करीब 3:35 बजे हुई।
अचानक हुई इस घटना के बाद, गौतमपल्ली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और जलते हुए शख्स को बचाया। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आत्मदाह का प्रयास करने वाले शख्स की पहचान योगेंद्र उर्फ बॉबी (48) के रूप में हुई है, जो अपने भाई गुड्डू और एक महिला परिचित के साथ अलीगढ़ से लखनऊ आया था।
निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर एक युवा ने आत्मदाह के द्वारा सरकार को जगाने के लिए जो कोशिश की है वो बेहद दर्दनाक है। भाजपा सरकार घायल युवक को अच्छे से अच्छा इलाज-उपचार सुनिश्चित करे और युवक को न्याय प्रदान करे।
नाइंसाफ़ी, नाउम्मीदगी और निराशा भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है।… pic.twitter.com/FSN2QwVJzS
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 10, 2025
पुलिस को दिए बयान में योगेंद्र ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दानिश, वसीम, नाजिम और मास्टर सट्टेबाजी का काम करते हैं। उसने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उससे 6 लाख रुपये ले लिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसे गालियां दीं और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद, लखनऊ पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस से संपर्क किया है ताकि मामले की आगे की जांच की जा सके और योगेंद्र द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई का पता लगाया जा सके।
Also Read: Saharanpur News: संसद भवन जैसा पंचायत घर, ग्रामीणों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात

