Ayodhya News: भारत-भूटान संबंधों को नई मजबूती, अयोध्या में ऐतिहासिक पल का गवाह बना एयरपोर्ट

Ayodhya News: शुक्रवार को अयोध्या एयरपोर्ट ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना, जब भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे यहां पहुंचे और कुछ घंटों के प्रवास के बाद प्रस्थान किया। प्रधानमंत्री का विमान सुबह 9:30 बजे गया से अयोध्या उतरा। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल की बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई थीं।

भूटान के प्रधानमंत्री का स्वागत करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।

पूरी तैयारी की थी

प्रधानमंत्री के स्वागत में गरिमापूर्ण माहौल देखने को मिला। दोपहर 1:55 बजे उनके प्रस्थान तक संपूर्ण कार्यक्रम शिष्टाचार और उच्चतम सुरक्षा मानकों के बीच संपन्न हुआ। इस वीवीआईपी मूवमेंट को सफल बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन, एयरपोर्ट प्राधिकरण और विभिन्न विभागों ने मिलकर पूरी तैयारी की थी।

स्वागत के लिए मौजूद रहे गणमान्य व्यक्तियों में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरिश पति त्रिपाठी प्रमुख रहे। इसके अलावा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी एयरपोर्ट परिसर में तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सका।

रिश्ते होंगे मजबूत

अयोध्या जिला प्रशासन ने इस अवसर पर सभी एजेंसियों और अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार जताया। अधिकारियों का कहना है कि यह दौरा भारत और भूटान के बीच दोस्ताना रिश्तों को और मजबूती देगा।

अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए भूटान प्रधानमंत्री का यहां स्वागत न केवल एक सम्मानजनक अवसर रहा, बल्कि इसने दोनों देशों के संबंधों को और गहराई देने का संदेश भी दिया।

Also Read: Varanasi News: सीएचसी गंगापुर में किया गया ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.