Ayodhya News: युवक के प्रेम में कातिल बनी मां, घोट दिया दो माह की मासूम का गला

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले (Ayodhya) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दिवाली की खुशियों के बीच मवई थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दो महीने की मासूम बेटी की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

क्या था पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार, लखनीपुर निवासी पूजा की शादी अयोध्या (Ayodhya) के देशराज नाम के युवक से हुई थी। देशराज मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और काम की तलाश में अधिकतर समय घर से बाहर ही रहता था। इसी बीच पूजा का गांव के ही सत्यनाम नाम के युवक से अवैध संबंध हो गया। शादीशुदा होते हुए भी इस रिश्ते को छिपाने की कोशिश की जाती रही, लेकिन अगस्त 2025 में पूजा ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिससे उसका संबंध सबके सामने उजागर होने का खतरा बढ़ गया।

Ayodhya News: युवक के प्रेम में कातिल बनी मां, घोट दिया दो माह की मासूम का गला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि पूजा और सत्यनाम को लगता था कि यह बच्ची उनके रिश्ते में रुकावट बन रही है। इसी कारण 19 अक्टूबर को दोनों ने मिलकर उस मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की और घटना को सामान्य दिखाने की कोशिश की।

वहीं जब परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बच्ची की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पूजा और उसके प्रेमी सत्यनाम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

दो दिन बाद खुला राज

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंध की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Also Read: Siddharthnagar News: 315 महिलाओं ने अपने बंधक भाइयों को तिलक कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Get real time updates directly on you device, subscribe now.