Udta Teer Nepal Release Banned: आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ नेपाल में बैन, सरकार ने रिलीज की मंजूरी देने से किया इनकार
Bollywood News: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ भारत में 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन नेपाल में इसकी रिलीज पर रोक लग गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल सरकार ने फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फिल्म के मेकर्स को पत्र भेजकर फैसले की जानकारी दी।
पत्र में कहा गया कि फिल्म नेपाल के ‘फिल्म (निर्माण, प्रदर्शन और वितरण) अधिनियम, 2026 बी.एस.’ की धारा 5(3) के तहत प्रतिबंधित विषय-वस्तु के दायरे में आती है। यह पत्र 16 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था।
क्या है ‘उड़ता तीर’ की कहानी?
आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म में दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी नजर आएंगे। करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्वा मेहता समेत अन्य निर्माता इससे जुड़े हैं।
फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत आकर अपनी याददाश्त खो देता है।
इसके बाद वह खुद को भारतीय देशभक्त समझने लगता है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने लगता है। कहानी में जासूसी, सरहद पार की साजिशों और कॉमेडी का मेल है।

