गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल, बल्लेबाजी मजबूत करने के चक्कर में गेंदबाजी हो रही कमजोर

Sports News: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की प्लेइंग इलेवन में ज्यादा ऑलराउंडर रखने की रणनीति पर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सवाल उठाए हैं।

उनका मानना है कि आठवें नंबर तक बल्लेबाजी का विकल्प तैयार करने के चक्कर में टीम के विशेषज्ञ गेंदबाजों की संख्या कम हो रही है, जिससे गेंदबाजी प्रभावित हो सकती है।

सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम को कम से कम चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। पांचवें और छठे गेंदबाज के रूप में ऑलराउंडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने अक्षर पटेल का उदाहरण देते हुए कहा कि बल्लेबाजी की गहराई बढ़ाने के लिए गेंदबाजी से समझौता करना सही नहीं है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी पर सवाल

गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का हवाला दिया। उनके मुताबिक, सीरीज में भारतीय गेंदबाज बड़े स्कोर रोकने में नाकाम रहे।

Sunil Gavaskar

दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 249 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल कर लिया था। सीरीज 2-2 से बराबर रही और वेस्टइंडीज ने चार में से तीन पारियों में 200 से ज्यादा रन बनाए।

हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने पर दी सलाह

गावस्कर ने कहा कि हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर आसानी से नहीं मिलते। उनके जैसा खिलाड़ी तलाशने की जल्दबाजी में टीम का संतुलन नहीं बिगाड़ना चाहिए।

उन्होंने नमन धीर जैसे बल्लेबाजों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया, जो जरूरत पड़ने पर दो-तीन ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं।

गावस्कर के मुताबिक, टीम की प्राथमिकता बल्लेबाजी में गहराई बढ़ाने के साथ-साथ विशेषज्ञ गेंदबाजों को पर्याप्त जगह देना भी होनी चाहिए।

Also Read: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से रिलीज कर रणजी खिलाओ, आकाश चोपड़ा ने दी सलाह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.