Bahraich News: कंचन कान्वेंट स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षकों को मिला विशेष सम्मान
Kaiserganj News: बहराइच के कैसरगंज में कंचन कान्वेंट स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि “शिक्षक राष्ट्र के भाग्य विधाता हैं और उनका स्थान समाज में सर्वोच्च है।”को-डायरेक्टर संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि “मां के बाद शिक्षक ही वह मार्गदर्शक होते हैं जो बच्चों को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुंचाते हैं।”
वहीं, डिप्टी डायरेक्टर इंजीनियर अगम स्वरूप श्रीवास्तव ने कहा कि “गुरु बालक की बुद्धि का सृजनकर्ता होता है। शिक्षक जो बीज बोता है, वही आगे चलकर छात्र के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्धारण करता है।”

आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित शिक्षकों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में सम्मानित किए गए शिक्षकों में अमित श्रीवास्तव, के.के. मौर्या, एस.के. सिंह, डॉ. पंकज शुक्ला, रंजीत सिंह, मोहम्मद माजिद, प्रदीप श्रीवास्तव, अबरार अहमद, विजय मिश्रा, पवन सिंह, नसीब अहमद, शुभम सिंह, मालती सिंह, शीबा, प्रीति, सुधा सिंह, आयशा फातिमा, ज्योति सिंह, उर्फी शेख, क्षमा सिंह, उम्मे रूबी, प्रियंका गुप्ता, रामजी मिश्रा, रमाकांत त्रिपाठी, शुभम मौर्य, राम सिंह वर्मा, रूबी मौर्य, श्रयांशी, कंचन, सिद्धार्थ चौधरी, दिव्यांशी सिंह, प्रज्ञा पांडेय सहित कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
Also Read: Shravasti News: नेपाल में उग्र प्रदर्शन के बाद अलर्ट, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

