बरेली: CHC आंवला में हिस्ट्री शीटर की दबंगई, चिकित्सा अधीक्षक ने दर्ज कराई अवैध वसूली की शिकायत

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) आंवला के चिकित्सा अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस को एक गंभीर शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें कस्बे के एक हिस्ट्री शीटर पर जबरन अवैध वसूली करने, स्टाफ के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में प्रतिदिन बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।

चिकित्सा अधीक्षक ने पुलिस को बताया कि कस्बे का ही अकबर अली आए दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आता है और स्टाफ से पैसे वसूलने का प्रयास करता है।

शिकायत में कहा गया है कि जब अकबर अली की मंशा पूरी नहीं हो पाती, तो वह कर्मचारियों को अंजाम भुगतने की धमकी देता है। चिकित्सा अधीक्षक ने एक वीडियो के माध्यम से भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए, अकबर अली के खिलाफ उचित और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि इस दबंगई के कारण चिकित्सा कर्मचारी भय के माहौल में काम कर रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो ताकि स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ बिना किसी भय के अपना सरकारी कार्य सुचारु रूप से कर सके। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read: सरदार पटेल योजना: EWS लाभार्थियों को मिलेगा अपना आशियाना, CM योगी बांटेंगे चाबी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.