Bareilly News: ग्रामीणों के चिढ़ाने से तंग आकर युवक छत पर चढ़ा, 3 घंटे बाद पुलिस ने बचाई जान

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद बरेली की तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि युवक को उसकी खूबसूरत पत्नी को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार चिढ़ाया जा रहा था, जिससे मानसिक रूप से आहत होकर वह दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिरौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पीआरबी की सूचना के अनुसार युवक की पहचान गुरुदेव पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम चकरपुर के रूप में हुई, जिसका विवाह हाल ही में करीब 40 दिन पहले हुआ था।

ग्रामीणों और कुछ परिजनों द्वारा उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ और मंदबुद्धि कहे जाने से वह आहत था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया जो लगभग तीन घंटे तक चला। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र छत के चारों ओर तिरपाल लगवाई गई और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

समझाने-बुझाने के बाद गुरुदेव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राम रतन सिंह, उप निरीक्षक रामवीर सिंह, कांस्टेबल शुभम कुमार, मनोज कुमार और पीआरबी 0164 की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस की सतर्कता और संयम से एक संभावित हादसा टल गया और एक जीवन को नई उम्मीद मिल सकी।

Also Read: Bareilly News: प्राथमिक स्कूलों की हालत पर सख्त हुए DM, कहा- दूरदराज के स्कूलों की उपेक्षा नहीं चलेगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.