Bareilly News: IGRS पोर्टल पर खराब प्रदर्शन, डीएम ने 8 अधिकारियों का वेतन रोका

Sandesh Wahak Digital Desk: जनता की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बरतने पर बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर सितंबर माह में जन शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित गुणवत्ता न मिलने और असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने के बाद डीएम ने आठ विभागीय अधिकारियों का वेतन रोक दिया है।

जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस पर लगातार निगरानी रखते हैं।

डीएम अविनाश सिंह ने जिन अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है, उनमें ये शामिल हैं।

  • अधिशासी अभियंता (नगरीय द्वितीय/तृतीय), विद्युत विभाग
  • क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
  • जिला क्रीड़ा अधिकारी
  • उप निदेशक (कृषि विभाग)
  • उप खंड अधिकारी (विद्युत, फरीदपुर)
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी (बिथरी चैनपुर)
  • चकबंदी अधिकारी (मीरगंज)

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण को अपनी सर्वोच्च जिम्मेदारी मानें। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Lucknow News: सहारा समूह को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, नगर निगम की कार्रवाई पर मांगा जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.