Bareilly News: साइबर ठगी का शिकार हुए साजिद खां को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए 51,000

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक साइबर पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। थाना प्रेमनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई ट्रांसफर के माध्यम से ठगे गए 51,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं।

यह था मामला

गुलाबनगर, थाना प्रेमनगर निवासी आवेदक साजिद खां पुत्र जमीमल खां के साथ यह घटना हुई थी। यूपीआई ट्रांसफर के दौरान गलती से या साइबर ठगी के माध्यम से उनके ₹51,000 की धनराशि सुनील कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गई थी। पीड़ित साजिद खां ने तत्काल इस संबंध में साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से शिकायत संख्या 23106250087561 दर्ज कराई थी और थाना प्रेमनगर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

साइबर पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के क्रम में, थाना प्रेमनगर बरेली पर गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कुशलतापूर्वक उक्त शिकायत पर कार्यवाही शुरू की। टीम के सफल प्रयास से साइबर पीड़ित साजिद खाँ के ₹51,000 की पूरी धनराशि वापस उनके खाते में कराई गई।

Also Read: Bareilly News: भमोरा थाना क्षेत्र से 30.5 किलो अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.