Bareilly News: जननायक एक्सप्रेस में 70 बच्चों की तस्करी की सूचना से हड़कंप, छानबीन में सामने आई सच्चाई
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नई दिल्ली स्थित ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन’ टीम की ओर से दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में भारी संख्या में बच्चों की तस्करी की सूचना मिली। इस इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों और सामाजिक संस्थाओं ने ट्रेन के बरेली पहुंचते ही एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

क्या था मामला?
‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन’ के टोल-फ्री नंबर (18001027222) पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रेन संख्या 15211 (जननायक एक्सप्रेस) में लगभग 70 बच्चों को बाल तस्करी के जरिए ले जाया जा रहा है। दिल्ली टीम ने तुरंत इसकी जानकारी बदायूं स्थित संचालित संस्था ‘काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान’ को दी।
सूचना मिलते ही काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम बरेली जंक्शन पहुंची और निम्नलिखित अधिकारियों के समन्वय से ऑपरेशन शुरू किया। ट्रेन के जंक्शन पर रुकते ही टीम ने संदिग्ध कोचों में सघन तलाशी अभियान चलाया। कई संदिग्ध बच्चों को पूछताछ के लिए घेरे में लिया गया।

जांच में क्या निकला?
आरपीएफ और एएचटी प्रभारी द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में मामला तस्करी का नहीं बल्कि पारिवारिक यात्रा का निकला। जांच के दौरान बच्चों के साथ उनके माता-पिता और अभिभावक मौजूद पाए गए। जब टीम ने बच्चों और अभिभावकों के पहचान पत्रों की जांच की, तो वे उनके ही परिजन निकले।
गहन छानबीन के बाद पुष्टि हुई कि बच्चे सुरक्षित हैं और अपने परिवार के साथ ही यात्रा कर रहे थे। इस ऑपरेशन के दौरान पूरा स्टाफ और थाना प्रभारी मौके पर मुस्तैद रहे।
Also Read: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, टिहरी में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

