Bareilly News: सिरौली पुलिस ने धर दबोचे दो शातिर चोर, लोहे का सामान बरामद

Bareilly News: थाना सिरौली पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के लोहे के सामान के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 किलो 850 ग्राम लोहे का ग्रेडिंग तार और 18 किलो की लोहे की रॉड बरामद की है।

मामला 11 अगस्त का है, जब जलालपुर निवासी अफ़ज़ल हसीब ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके खेत से लोहे के पीलर और तार चोरी हो गए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा

रविवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध शाहबाद की ओर खेतों के रास्ते चोरी का सामान लेकर खड़े हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक अभिषेक मोहन की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और नाहिद पुत्र वाहिद शाह तथा आविद अली पुत्र बाबू शाह को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने साथियों नासिर और साहिल के साथ मिलकर चोरी की थी और अब सामान बेचने जा रहे थे।

गंभीर मामले दर्ज

जांच में यह भी सामने आया कि आविद अली पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

Also Read: निवेश के नाम पर ठगी करने में फर्जी कंपनी के सरगना समेत 2 गिरफ्तार, दो लाख कैश बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.