Bareilly News: बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाए थे शारीरिक संबंध

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना सीबीगंज पुलिस ने गुरुवार (23 अक्टूबर 2025) को गश्त के दौरान पुन्नापुर चौराहे से एक बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान मुसाहिद पुत्र अतर हुसैन, निवासी ग्राम घुन्सा, थाना सीबीगंज, जिला बरेली के रूप में हुई है।

क्या है मामला

थाना सीबीगंज में दर्ज एफआईआर के अनुसार, वादिनी ने आरोप लगाया कि आरोपी मुसाहिद ने शादी का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ खिलाया और बेहोश कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

इसके अलावा, वादिनी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका कई बार गर्भपात भी कराया।

वादिनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुसाहिद के साथ-साथ पांच अन्य व्यक्तियों — फिरोज (खालू), अतर हुसैन पुत्र हामिद खां, कलीमुद्दीन पुत्र मुकददम, असद पुत्र अतहर और नन्ने पुत्र नत्थू खां — पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में थाना सीबीगंज पर मु.अ.सं. 489/25 धारा 69/89/123/352/351(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी और पूछताछ

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पुन्नापुर चौराहे से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में मुसाहिद ने बताया कि वह वादिनी को जानता था और दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से बने थे।

पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक — श्री सुरेंद्र पाल सिंह

  2. निरीक्षक (अपराध) — श्री सुदेशपाल सिंह, विपिन तोमर

  3. हेड कांस्टेबल — रूपेंद्र कुमार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Also Read: Lucknow News: इंस्टाग्राम की दोस्ती का खौफनाक अंजाम, दोस्त ने किशोरी को नशीला पदार्थ देकर किया रेप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.