UP News: बरेली पुलिस का तंबाकू विरोधी अभियान, 66 स्कूलों की जांच, 37 दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली पुलिस ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाने और शिक्षण संस्थानों के आस-पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर नियंत्रण के उद्देश्य से एक विशेष अभियान शुरू किया है।

Bareilly Police

यह अभियान 9 जून से 23 जून 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसमें जिले के सभी थानों को सक्रिय किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 62 टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने 66 स्कूलों और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में दुकानों की जांच की।

जांच के दौरान 37 दुकानों को तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री में लिप्त पाया गया, जिन पर 7400 रुपये का समन शुल्क लगाया गया।

COTPA अधिनियम के तहत कार्रवाई

अभियान को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA) के तहत संचालित किया जा रहा है।

पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर दुकानदारों को समन शुल्क और चेतावनी जारी की, साथ ही उन्हें भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बचने के लिए जागरूक भी किया।

प्रमुख आंकड़े (12 जून, 2025 की कार्रवाई)

  • कुल टीमें: 62

  • चेक किए गए स्कूल/कॉलेज: 66

  • नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठान: 37

  • कुल समन शुल्क वसूला गया: ₹7400

प्रमुख थाना क्षेत्रों जैसे- किला, भोजीपुरा, देवरनिया, इज्जतनगर और बहेड़ी में सबसे अधिक उल्लंघन सामने आए, जहां 1000 से 1200 रुपये तक के समन शुल्क लगाए गए।

पुलिस का संदेश

बरेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान न केवल छात्रों की सुरक्षा के लिए है, बल्कि समाज को नशे की प्रवृत्तियों से मुक्त करने की दिशा में एक ठोस प्रयास भी है। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

Also Read: UP News: बागपत के बूढ़पुर गांव में 15 दिनों में 12 मौतों से सनसनी, CMO बोले- ‘सिर्फ 9 मौतें, सभी…’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.