Bareilly News: मोबाइल चोरी कर फंसे दो युवक, आंवला पुलिस ने फोन समेत किया गिरफ्तार

आंवला में ऑटो से मोबाइल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

Bareilly News: बरेली जनपद के आंवला थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया TECNO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपी आंवला थाना क्षेत्र के मनौना गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त की रात करीब 9:32 बजे मनौना धाम पर आकाश पुत्र जगदीश निवासी गुलैली का मोबाइल ऑटो में रखा हुआ था। इसी दौरान मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी और सीसीटीवी फुटेज व मौके पर मौजूद लोगों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई।

इसके बाद पुलिस ने शनि पुत्र प्रेमपाल (20) और गौरव पुत्र छत्रपाल (22) निवासी मनौना को पकड़कर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया TECNO मोबाइल बरामद हो गया।

चोरी के मोबाइल के साथ पकड़े गए

मोबाइल बरामद होने और पीड़ित की तहरीर के आधार पर आंवला थाने में मु0अ0सं0 422/2026, धारा 303(2), 317(2) और 45 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह, उपनिरीक्षक बेगराम सिंह और आरक्षी अभिनव कुमार शामिल रहे।

Also Read: योगी सरकार का बड़ा फैसला, हाउस-वाटर टैक्स के बकाएदारों को OTS से मिलेगी राहत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.