IPL 2025 Final: फाइनल से पहले जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और टॉस की अहमियत
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पिच का मिजाज और टॉस की भूमिका दोनों ही टीमों की रणनीति को तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
कैसी है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को पारंपरिक रूप से बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल माना जाता है।
क्वालीफायर 2 में भी यहां रनों की बरसात देखने को मिली थी, जहां मुंबई इंडियंस ने 203 रन बनाए थे और पंजाब किंग्स ने यह लक्ष्य बड़ी आसानी से हासिल कर लिया था।
इस मैदान पर सीमर्स के लिए शुरुआती ओवरों में कुछ स्विंग जरूर होती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाज़ों के लिए बेहतर होती जाती है।
2025 में इस मैदान पर अब तक का प्रदर्शन
-
कुल मैच: 8
-
पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम की जीत: 6
-
दूसरी पारी में चेज़ करने वाली टीम की जीत: 2
हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि पिछले मैच में पंजाब ने इसी मैदान पर 204 रन का लक्ष्य हासिल कर यह साबित कर दिया कि टॉस हारने के बाद भी मैच जीता जा सकता है, बशर्ते रणनीति और बल्लेबाज़ी में दम हो।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL का ओवरऑल रिकॉर्ड
-
कुल IPL मैच: 43
-
पहली पारी में जीत: 21
-
दूसरी पारी में जीत: 22
-
सर्वाधिक स्कोर: 243 रन
-
न्यूनतम स्कोर: 89 रन
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि यह मैदान बैलेंस्ड है, लेकिन बड़े मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिल सकता है।
टॉस की अहमियत
हालांकि इस मैदान पर जीत का आंकड़ा दोनों पारियों के बीच लगभग बराबर है, लेकिन IPL 2025 के सीजन में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने ज़्यादा जीत दर्ज की है।
ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद कर सकती है, खासकर फाइनल जैसे दबाव वाले मुकाबले में।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XII
पंजाब किंग्स संभावित XII:
-
प्रियांश आर्य
-
प्रभसिमरन सिंह
-
जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर)
-
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
-
नेहाल वढेरा
-
शशांक सिंह
-
मार्कस स्टॉयनिस
-
अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई
-
विजयकुमार वैशक
-
काइल जेमिसन
-
अर्शदीप सिंह
-
युज़वेंद्र चहल / हरप्रीत बराड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित XII:
-
फ़िल सॉल्ट
-
विराट कोहली
-
मयंक अग्रवाल
-
रजत पाटीदार (कप्तान)
-
लियम लिविंगस्टन / टिम डेविड
-
जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
-
रोमारियो शेफ़र्ड
-
क्रुणाल पंड्या
-
भुवनेश्वर कुमार
-
यश दयाल
-
जॉश हेज़लवुड
-
सुयश शर्मा

