Bareilly News: भमोरा पुलिस ने स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की भमोरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।

थाना प्रभारी भमोरा पवन कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक हीरेन्द्र सिंह के साथ पुलिस टीम हजरतपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम मजनूपुर (थाना भमोरा) निवासी सौबीउद्दीन पुत्र फैयाजउद्दीन को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी सौबीउद्दीन के कब्जे से 85 ग्राम स्मैक, एक रियलमी का मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भमोरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गाजियाबाद में दर्ज हैं एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी सौबीउद्दीन शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही गाजियाबाद (कमिश्नरेट) के साहिबाबाद थाने में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले और गैंगस्टर एक्ट का एक गंभीर मामला दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक संपर्कों की खंगाल में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चंपत राय का बड़ा बयान, नृपेंद्र मिश्रा पर लगाए आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.