स्पेन ने तोड़ा वॉ-पोंटिंग वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड, लगातार जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sports News: फुटबॉल के लिए मशहूर स्पेन ने क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी।

स्पेन ने बुल्गारिया को हराकर लगातार 24वीं इंटरनेशनल जीत दर्ज की और ऑस्ट्रेलिया के 20 लगातार जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इसके साथ ही स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

स्पेन इन दिनों दक्षिणी फिनलैंड में खेले जा रहे मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल यूरोप क्वालिफायर में हिस्सा ले रहा है।

टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते हैं।

स्पेन ने 14 अगस्त को फिनलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के 20 लगातार इंटरनेशनल जीत के रिकॉर्ड की बराबरी से आगे निकलते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।

इसके बाद टीम ने आइल ऑफ मैन, लक्जमबर्ग और बुल्गारिया को भी मात दी। बुल्गारिया के खिलाफ जीत के साथ स्पेन की लगातार जीत का आंकड़ा 24 पहुंच गया।

वॉ-पोंटिंग की ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे लगातार 20 मैच

इससे पहले लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2003 में लगातार 20 मुकाबले जीते थे।

Spain Cricket

ऑस्ट्रेलिया का यह विजय अभियान 11 जनवरी 2003 को होबार्ट में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरू हुआ था।

टीम ने इस दौरान 17 वनडे और तीन टेस्ट मैच जीते। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उसकी लगातार जीत का सिलसिला चौथे टेस्ट में हार के साथ थमा।

भारत का रिकॉर्ड कितना है?

टीम इंडिया ने भी दो बार लगातार 12 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। भारत ने 2017 और फिर 2024 में 12-12 मैचों में लगातार जीत दर्ज की, लेकिन दोनों मौकों पर टीम 13वीं जीत हासिल नहीं कर सकी।

अब स्पेन ने 24 लगातार इंटरनेशनल जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

Also Read: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को 70 करोड़ का घाटा, अब टीम इंडिया से कमाई की उम्मीद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.