LPG ग्राहकों को बड़ी राहत, 45 दिन का नियम खत्म, अब सभी को 25 दिन में मिलेगा अगला सिलेंडर

LPG Cylinder Booking Rules: घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने दोबारा सिलेंडर बुक करने के नियम में बदलाव कर दिया है। अब देशभर में शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के ग्राहक 25 दिन के अंतर के बाद नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार, 7 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को यह नियम पूरे देश में समान रूप से लागू करने का निर्देश दिया है। नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

ग्रामीण ग्राहकों को 45 दिन के इंतजार से राहत

दरअसल, फरवरी 2026 में पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद LPG सप्लाई पर दबाव बढ़ गया था। इस दौरान बढ़ती मांग को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने दो सिलेंडर बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतर तय किया था।

उस व्यवस्था में शहरी ग्राहकों के लिए 25 दिन, जबकि ग्रामीण ग्राहकों के लिए 45 दिन का अंतर रखा गया था। इसे उस समय अस्थायी व्यवस्था के तौर पर लागू किया गया था।

अब LPG की सप्लाई पहले के मुकाबले बेहतर होने और बुकिंग बैकलॉग कम होने के बाद सरकार ने शहरी और ग्रामीण ग्राहकों के बीच यह अंतर खत्म कर दिया है।

यानी अब ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को भी दोबारा LPG Cylinder बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। देशभर के सभी घरेलू LPG ग्राहकों के लिए अगली बुकिंग का न्यूनतम अंतर 25 दिन होगा।

Also Read: सुभाष चंद्रा को NCLT से बड़ा झटका, 6.25 करोड़ के सेटलमेंट पर रोक, प्रॉपर्टी भी नहीं बेच सकेंगे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.