बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को मतगणना

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कार्यक्रमों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके साथ ही बिहार में चुनावी रणभेरी बज गई है।

दो चरणों में होगा मतदान

चुनाव आयोग ने छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीखों का निर्धारण किया है, ताकि मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

चरण                मतदान की तिथि

पहला चरण         6 नवंबर

दूसरा चरण         11 नवंबर

मतगणना की तिथि: 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

चुनाव प्रक्रिया समाप्ति: 16 नवंबर तक संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों अन्य चुनाव आयुक्त भी प्रेस वार्ता में मौजूद थे।

गठबंधन में अभी भी फंसा है पेंच

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, लेकिन बिहार के दोनों प्रमुख गठबंधन सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी दलों के महागठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा (Seat Sharing) फाइनल नहीं हो सका है।

दोनों गठबंधनों के नेता पिछले एक महीने से सीट शेयरिंग पर लगातार बैठकें कर रहे हैं, लेकिन अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। रविवार को जहाँ भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में एनडीए नेताओं से मुलाकात की, वहीं तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन के घटक दलों की भी मैराथन बैठक हुई।

Also Read: Lucknow News: महिला हत्याकांड का खुलासा, कर्ज में डूबे बेटे ने ही मां को उतारा था मौत के घाट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.