बिहार चुनाव से पहले NDA को झटका, दरभंगा के विधायक मिश्रीलाल ने छोड़ी BJP, RJD में जाने की अटकलें तेज़

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बड़े घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक बड़ा झटका लगा है। दरभंगा जिले के अलीनगर से वर्तमान विधायक मिश्रीलाल यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

मिश्रीलाल यादव 2020 के चुनाव में मुकेश सहनी की VIP के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे, लेकिन बाद में उन्होंने पाला बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब चुनाव से ठीक पहले उनका यह इस्तीफा सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर गया है। माना जा रहा है कि मिश्रीलाल यादव जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो सकते हैं।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, मिश्रीलाल यादव का इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा था। उन पर बीजेपी में रहते हुए भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। माना जा रहा है कि टिकट न मिलने की संभावनाओं को देखते हुए ही मिश्रीलाल यादव ने चुनाव से पहले अन्य दलों में अपना राजनीतिक विकल्प तलाशना शुरू कर दिया था।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 121 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो चुकी है, जिसके लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएँगे।

Also Read: JPNIC के रास्ते अचानक सील! जनता हैरान, पूछा- पहले सूचना क्यों नहीं दी?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.