बिहार चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। नई दिल्ली में हुई मैराथन बैठकों के बाद गठबंधन की तस्वीर साफ हो गई है, जहां इस बार बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) दोनों ने बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
फॉर्मूले के तहत किसे कितनी सीटें:
- बीजेपी (BJP): 101 सीटें
- जेडीयू (JDU): 101 सीटें
- एलजेपी (रामविलास) (LJP (R)) (चिराग पासवान): 29 सीटें
- आरएलएम (RLM) (उपेंद्र कुशवाहा): 6 सीटें
- हम (HAM) (जीतन राम मांझी): 6 सीटें
‘छोटे भाई-बड़े भाई’ की भूमिका खत्म
सीटों के इस बंटवारे से NDA में ‘छोटे भाई-बड़े भाई’ की भूमिका समाप्त हो गई है, क्योंकि बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहले ही संकेत दिया था कि इस बार चुनाव में कोई भी पार्टी बड़े भाई या छोटे भाई की भूमिका में नहीं रहेगी।
बीजेपी के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सीट वितरण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि, “हम NDA के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया।”
लोक जनशक्ति पार्टी (RJP) के नेता चिराग पासवान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि NDA परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का बँटवारा पूरा कर लिया है।
Also Read: Lucknow News: 50,000 का इनामी बदमाश सूरज लखनऊ से गिरफ्तार, STF को मिली बड़ी सफलता

