Bihar MLC Election: पवन सिंह को BJP का टिकट, संजय मयूख फिर से हुए रिपीट

Bihar MLC Election: बिहार की राजनीति में भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) की भूमिका अब और बड़ी होने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में पवन सिंह के साथ मौजूदा MLC संजय मयूख, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर और शीला प्रजापति के नाम भी शामिल हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी की। लंबे समय से पवन सिंह के सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका मिलने की चर्चा थी, जिस पर अब मुहर लग गई है।

पवन सिंह ने वर्ष 2024 में काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर राजनीतिक सुर्खियां बटोरी थीं, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा भाजपा का दामन थाम लिया। अब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने उन्हें विधान परिषद भेजने का फैसला कर स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन उन्हें भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है।

 

संजय मयूख को फिर मिला भरोसा

Bihar MLC Election: पवन सिंह को BJP का टिकट, संजय मयूख फिर से हुए रिपीट

भाजपा ने अपने मौजूदा MLC संजय मयूख को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। उनका कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। यदि वे चुनाव जीतते हैं तो अगले छह वर्षों तक फिर से विधान परिषद के सदस्य बने रहेंगे। हाल के दिनों में उनका नाम पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के संभावित उम्मीदवारों में भी चर्चा में था, लेकिन पार्टी ने उन्हें परिषद के लिए ही रिपीट किया है।

18 जून को मतदान, 8 जून तक नामांकन

बिहार विधान परिषद (Bihar MLC) की नौ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान 18 जून को होगा, जबकि 8 जून नामांकन की अंतिम तिथि है। इन सीटों पर चुने गए उम्मीदवार छह वर्षों के लिए विधान परिषद सदस्य बनेंगे।

विधानसभा में संख्या बल के आधार पर एनडीए की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। मौजूदा गणित के अनुसार नौ में से आठ सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि एक सीट महागठबंधन के खाते में जा सकती है।

इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव भी होगा, जो पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उस सीट पर जेडीयू ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।

Bihar MLC Election: BJP के घोषित उम्मीदवार

  • पवन सिंह – भोजपुरी अभिनेता और गायक, पहली बार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवार।
  • संजय मयूख – मौजूदा MLC, पार्टी ने दोबारा मौका दिया।
  • अनिल कुमार ठाकुर – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष।

शीला प्रजापति – भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता।

बिहार चुनाव से पहले भाजपा की यह सूची सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें संगठन और लोकप्रिय चेहरों दोनों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Also Read: Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को टिकट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.