UP MLC चुनाव में BJP ने खोले पत्ते, 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, देखें पूरी लिस्ट
UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर BJP ने अपनी पूरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश कुमार गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर को मैदान में उतारा गया है। वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी उम्मीदवार बनाए गए हैं।
UP MLC Election 2026: देखें लिस्ट
- वाराणसी स्नातक: केदार नाथ सिंह
- मेरठ स्नातक: दिनेश कुमार गोयल
- इलाहाबाद-झांसी स्नातक: अशोक कुमार राठौर
- वाराणसी शिक्षक: डॉ. प्रमोद मिश्रा
- आगरा शिक्षक: इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक: ध्रुव कुमार त्रिपाठी
इन 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है।
चुनाव से पहले BJP की तैयारी तेज
MLC चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP की संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने मतदाता सूची की समीक्षा, पन्ना प्रमुख व्यवस्था, बूथ प्रबंधन और मतदाता संपर्क अभियान पर जोर दिया है। जिलों में चुनाव कार्यालय और कॉल सेंटर सक्रिय करने की तैयारी भी की गई है।
पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से शिक्षक और स्नातक मतदाताओं तक व्यक्तिगत संपर्क बढ़ाने और मतदान के दिन वोट सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। नामांकन से एक दिन पहले तक मतदाता फॉर्म जमा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में इस बार विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव (UP MLC Election 2026) होना है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। BJP के छह उम्मीदवारों की घोषणा के साथ पार्टी ने इन सभी सीटों के लिए अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं।

