किसानों के विश्वास पर खरी उतर रही भाजपा, खेती-किसानी के हर क्षेत्र में दिख रहा विकास: सुरेश प्रताप सिंह
Sandesh Wahak Digital Desk: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश प्रताप सिंह ने कहा है कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें किसानों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश का किसान तेजी से आत्मनिर्भर और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लेकर सस्ती दर पर ऋण, खाद-बीज की उपलब्धता और तकनीकी सहयोग जैसे कदमों ने किसानों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। किसान अब सिर्फ गेहूं-धान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जड़ी-बूटी, फलों, सब्जियों, मसालों, फूलों की खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, डेयरी, और मुर्गी पालन से भी अपनी आमदनी दोगुनी कर रहे हैं।
किसानों की मेहनत का मिल रहा उचित मूल्य
सुरेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल रहा है और सरकारें एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद सुनिश्चित कर रही हैं। इसके अलावा, कम लागत में ज्यादा उत्पादन के लिए नई तकनीकों और उन्नत बीजों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “देश के पहले प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। जवान देश की सीमा की रक्षा करते हैं, तो किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं।”
नई पीढ़ी भी खेती की ओर लौट रही है
इस अवसर पर युवा नेता सार्थक प्रताप सिंह ने बताया कि आज बीटेक-एमटेक किए युवा भी खेती को व्यवसाय के रूप में अपना रहे हैं। आधुनिक तकनीक से जुड़कर वे न केवल उत्पादन बढ़ा रहे हैं, बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं।
तिलहन, मोटे अनाजों और दलहनों को मिला बढ़ावा
पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह ने कहा कि पहले जो फसलें जैसे मक्का, तिल, और बाजरा विलुप्त हो रही थीं, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने दोबारा बढ़ावा दिया है। अब न सिर्फ इनकी पैदावार बढ़ी है, बल्कि लोग इन्हें स्वस्थ आहार के रूप में भी तेजी से अपना रहे हैं।
भाजपा किसान मोर्चा कर रहा निरंतर संवाद
कार्यक्रम में मौजूद जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा लगातार किसानों से संपर्क में है। उनकी समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान किया जा रहा है और उन्हें नई योजनाओं और तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
- सुरेश प्रताप सिंह (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य),
- सत्य प्रकाश सिंह (जिला उपाध्यक्ष),
- राजन सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य),
- सार्थक प्रताप सिंह,
- आदित्य प्रताप सिंह,
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व प्रधान),
- दीपांकर सिंह,
- शुभम निरंजन सिंह,
- मनीष सिंह,
- सतीश सिंह आदि शामिल थे।
Also Read:

