खरगे को समझ नहीं या हिंदी नहीं समझते, बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर तगड़ा हमला

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पटना में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी के बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता।

बृजभूषण शरण सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर तंज कसते हुए कहा, मल्लिकार्जुन खरगे को समझ नहीं है या (वे) हिंदी नहीं समझते। जब भी बोलते हैं जहर उगलते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होनी है। बीजेपी के तमाम बड़े नेता चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं।

राहुल गांधी के बयान पर निशाना

बृजभूषण शरण सिंह का बयान संभवतः राहुल गांधी के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर चुनाव में ‘भयंकर चोरी’ करने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था, बिहार में महागठबंधन जीत रहा है, मगर BJP पहले भी चुनाव में भयंकर चोरी कर चुकी है… अभी भी वोटर लिस्ट से नाम मिटाए जा रहे हैं… अपने बूथों पर चौकन्ने रहें और अपना वोट बचाएं। राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि बीजेपी-जेडीयू की सरकारों ने बिहार के युवाओं से अवसर छीनकर उन्हें ‘मज़दूर’ बना दिया है।

वहीं, बृजभूषण शरण सिंह ने खरगे के बयान पर भी निशाना साधा है। खरगे ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आरोप का जवाब दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि आरजेडी ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर सीएम उम्मीदवार चुना। खरगे ने पलटवार करते हुए कहा था, क्या जब RJD ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखा, तो नरेंद्र मोदी वहां मौजूद थे? न कांग्रेस को कोई डरा सकता है। न कांग्रेस किसी से डरने वाली है। हमारा महागठबंधन सम्मान और दोस्ती के साथ आगे बढ़ रहा है।

Also Read: Women’s World Cup 2025: सूरत के कारोबारी ने खोली तिजोरी, भारतीय महिला टीम को देंगे हीरे के गहने और…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.