कार पार्किंग विवाद में कारोबारी से रगड़वाई नाक, BJP नेता विकुल चपराना गिरफ्तार; तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sandesh Wahak Digital Desk: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शख्स से बीच सड़क पर जबरन नाक रगड़वाकर माफी मंगवाने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) किसान मोर्चे के ज़िला उपाध्यक्ष विकुल चपराना को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 19 अक्टूबर को मेरठ के तेजगढ़ी चौराहे पर हुआ था।

क्या था मामला?

वीडियो में अपमानित होकर नाक रगड़ने वाले युवक की पहचान सत्यम रस्तोगी के रूप में हुई है। सत्यम रस्तोगी ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात वह अपने दोस्त के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। डिनर के बाद जब वह बाहर आए, तो देखा कि उनकी गाड़ी निकलने की जगह नहीं है। सत्यम ने अपनी गाड़ी के पीछे खड़ी एक गाड़ी के मालिक से गाड़ी हटाने को कहा। यह गाड़ी बीजेपी नेता विकुल चपराना की थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

वायरल वीडियो में विकुल चपराना, सत्यम रस्तोगी को उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर धमकाते हुए नजर आ रहा था और जबरन उससे नाक रगड़वाकर माफी मंगवा रहा था। वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने विकुल चपराना को रोकने की कोई कोशिश नहीं की।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया। मेरठ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विकुल चपराना को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, मेरठ के एसएसपी ने वीडियो में मूकदर्शक बने दिख रहे तीनों पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच एक एसपी स्तर के अधिकारी से करवा रही है।

Also Read: UP News: हिस्ट्रीशीटर प्रवीण मिश्रा की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.