Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर राकेश कुशवाहा घायल, घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में पैर में लगी गोली

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी पशु तस्कर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में एक पशु तस्कर मौजूद है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने अहिरौली-बोदरवार मार्ग पुलिया के पास घेराबंदी की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सिंह ने बताया कि घेराबंदी के दौरान जब एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान कुख्यात पशु तस्कर राकेश कुशवाहा के रूप में हुई है।

राकेश कुशवाहा को तुरंत गिरफ्तार करके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि राकेश कुशवाहा पर पशु तस्करी के आरोप में कई मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: सांसद चंद्रशेखर आजाद को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज करने की याचिका खारिज की

Get real time updates directly on you device, subscribe now.