लखनऊ में बनेगी दुनिया की सबसे घातक ब्रह्मोस मिसाइल, राजनाथ सिंह और CM योगी करेंगे यूनिट का शुभारंभ
Sandesh Wahak Digital Desk: रविवार (11 मई) को राजधानी लखनऊ में यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड पर दुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाल ब्रह्मोस की उत्पादन इकाई का शुभारंभ होने जा रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज वर्चुअली दिल्ली से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह सीएम योगी के साथ इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह कदम रक्षा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत और भारत-पाक के बीच लच रहे तनावपूर्ण हालात में सामरिक शक्ति को नई धार देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह टाइटेनियम एंड सुपर एलॉय मैटेरियल्स प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे। यह प्लांट एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए उच्च क्वालिटी वाली सामग्रियों का उत्पादन करेगा। जिनका प्रयोग चंद्रयान मिशन और लड़ाकू विमानों में किया जाएगा। इसके साथ ही ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी परियोजना का भी लोकार्पण होगा। जो मिसाइलों के परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
लखनऊ में होना शिलान्यास
आपको बता दें कि यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने सन् 2018 में की थी। इस कॉरिडोर की छह यूनिट लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी, और चित्रकूट में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक निवेश हो रहा है। लखनऊ नोड पर ब्रह्मोस यूनिट के साथ डिफेंस टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम (डीटीआईएस) का भी शिलान्यास किया जाएगा। जो रक्षा उत्पादों के परीक्षण और सर्टिफिकेशन में मदद करेगा।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ नोड पर स्थापित ब्रह्मोस प्रोडक्शन यूनिट तीन सौ करोड़ रुपये से तैयार की गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 80 हेक्टेयर जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई थी, जिसका निर्माण मात्र साढ़े 3 सालों में पूरा हुआ है। ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस के संयुक्त उद्यम का परिणाम है। इसकी मारक क्षमता 290-400 किलोमीटर और गति मैक 2.8 (ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना) है।
Als0 Read: चीन के विदेश मंत्री ने एनएसए डोभाल से बात की, पाकिस्तान के साथ स्थायी संघर्षविराम की अपील की

