‘धर्मेंद्र प्रधान बहुत अच्छे आदमी हैं, गलती सिस्टम की थी’, लखनऊ पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह

Brij Bhushan Sharan Singh: महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। नई दिल्ली से फ्लाइट के जरिए अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह समर्थकों के साथ अपने काफिले में रवाना हो गए।

लखनऊ पहुंचते ही बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “लखनऊ हमारा घर है।” उन्होंने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान बहुत अच्छे आदमी हैं। उनका कोई दोष नहीं था, बल्कि सिस्टम का दोष था।

कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे बृजभूषण

बृजभूषण शरण सिंह के काफिले की वजह से शहीद पथ पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। कार्यक्रम के मुताबिक, वह अंसल रॉयल्टी पहुंचेंगे, जहां अखिलेश सिंह से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।

इसके बाद उनका काफिला आलमबाग नहर, पारा तिकुनिया, माकपा चौराहा, दुबग्गा और आईआईएम रोड होते हुए सीतापुर रोड पहुंचेगा। यहां फल एवं सब्जी मंडी में एमजीएम ट्रेडिंग कंपनी के उद्घाटन कार्यक्रम में वह शामिल होंगे। इसके बाद ताज पैलेस होटल के उद्घाटन समारोह में भी शिरकत करेंगे।

कोर्ट से बरी होने के बाद लगातार बयान

कार्यक्रमों के बाद बृजभूषण शरण सिंह बाराबंकी, रौनाही और अयोध्या बाईपास होते हुए गोंडा के लिए रवाना होंगे। उन्हें 3 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में बरी किया था। अदालत ने पूर्व WFI सहायक सचिव विनोद तोमर को भी बरी कर दिया था। फैसले के बाद बृजभूषण लगातार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रख रहे हैं। वहीं, शिकायतकर्ता पहलवानों ने कोर्ट के फैसले को चुनौती देने की बात कही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.