UP News: लखनऊ में अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर, रेलवे ट्रैक के किनारे बसे थे सैकड़ों परिवार
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के चारबाग और आलमनगर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक के किनारे बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों पर आज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है.

दरअसल, रेलवे प्रशासन और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत इन झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया है. यह कार्रवाई लंबे समय से पेंडिंग थी. लेकिन कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद झुग्गीवासियों ने कब्जा खाली नहीं किया.
वहीं, रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन अवैध झोपड़ियों के कारण रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. कुछ झुग्गियां तो रेलवे लाइन से कुछ ही मीटर की दूरी पर थीं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता था.
कई बार बाधा उत्पन्न हुई थी. यही नहीं, रेलवे की जमीन पर बढ़ते अवैध कब्जों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने भी चिंता जताई थी.
आज सुबह पुलिस बल के साथ जब बुलडोजर पहुंचा, तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई. महिलाएं और बच्चे रोते-बिलखते दिखे. कई लोगों ने प्रशासन से कुछ समय की मोहलत की मांग की.
लेकिन अफसरों ने साफ कर दिया कि यह कार्रवाई पहले ही तय समयसीमा के तहत हो रही है. जिन परिवारों ने खुद से सामान हटा लिया, उन्हें कुछ राहत मिली.
लेकिन जिन्होंने विरोध किया. उनके आशियानों को बुलडोजर ने पूरी तरह जमींदोज कर दिया.
स्थानीय लोगों ने कहा कि इन झुग्गियों में रहने वाले लोग पिछले कई वर्षों से यहां बसे थे. और इनमें अधिकतर मजदूर, घरेलू कामगार और रिक्शा चालक जैसे वर्ग के लोग हैं. हालांकि, अब तक इन परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं हुई है.
Also Read: Bareilly News: युवक की खुदकुशी से मचा हड़कंप, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

