फिरोजाबाद में बस-ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, एक की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: फिरोजाबाद जिले के रजावली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस नगला सिकंदर के पास सड़क पर खड़ी ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

एटा से आगरा जा रही थी रोडवेज बस

यह हादसा टूंडला-एटा मार्ग पर उस वक्त हुआ जब एटा से आगरा की ओर जा रही आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस तेज रफ्तार में नगला सिकंदर के पास पहुंची और सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की आधी छत उड़ गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

48 यात्री थे बस में सवार

बस में उस समय कुल 48 यात्री सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस के ज़रिए तुरंत फिरोजाबाद जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया, हादसे में घायल यात्रियों का इलाज जारी है। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसा काफी भीषण था, ट्रॉली और बस एक-दूसरे में घुस गए थे।

Also Read: Azamgarh News: ‘मार डालो, बचना नहीं चाहिए…’, झगड़ा सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी की लाठी-डंडों से पिटाई, VIDEO वायरल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.