Delhi News: 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
Delhi News: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार 1 जुलाई से नई ईवी (EV) पॉलिसी लागू करने जा रही है।
सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने इस पॉलिसी का औपचारिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को आकर्षक सब्सिडी और छूट दी जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को देश की “EV कैपिटल” बनाना है। इसके लिए इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि राजधानी में प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके।
सीएम ने कहा कि नई EV पॉलिसी से न सिर्फ पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि आम लोगों को भी आर्थिक राहत मिलेगी।
इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल से ईंधन पर निर्भरता घटेगी और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।
सरकार के मुताबिक, यह पॉलिसी दिल्ली में हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
नई नीति लागू होने के बाद EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Also Read: CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं और जूनियर क्लास के छात्रों को थर्ड लैंग्वेज परीक्षा से राहत

